मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट

मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट 


News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test First Day Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 31 और रिषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Ro-KO फिर नाकाम 

भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे। रोहित 18 और कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 30, जबकि मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने 2, जबकि हेनरी ने 1 विकेट लिया।

न्यूजीलैंड ने बनाए 235 रन 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टी सेशन के बाद पूरी टीम 235 रन पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम (Tom Latham) ने 28, Devon Convey ने 4, Will Young ने 71, रचिन रविंद्र ने 5, Daryl Mitchel ने 82, Tom Blundell ने 0, Glenn Phillips ने 17, Ish Sodhi ने 7, Matt Henry ने 0 और Ajaj Patel ने 7 रन बनाए। वहीं, William ORurke 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

रविंद्र जडेजा ने झटके 5 विकेट

भारत की ओर से Ravindra Jadeja ने 22 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, Washigton Sundar को 4 और Akash Deep को 1 विकेट मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय