Ind vs SA: सीरीज जीतने पर होगी सूर्या ब्रिगेड की निगाहें, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Ind vs SA: सीरीज जीतने पर होगी सूर्या ब्रिगेड की निगाहें, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर



News With Achyut India Vs South Africa 3rd T20I Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा और आखिरी टी 20 खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया की कोशिश 3-1 से सीरीज जीतने पर होगी। इससे पहले, 13 नवंबर को खेले गए तीसरे टी 20 में तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने 11 रनों से जीत दर्ज की थी। 

भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। मार्को यानसेन भारत के खिलाफ T20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 17 गेंदों पर 54 रन ठोंक डाले। 

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे कम गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज 

15 क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023
16 मार्को यानसेन बनाम भारत, सेंचुरियन, 2024
17 क्विंटन डी कॉक बनाम इंग्लैंड, डरबन,2020
19 ट्रिस्टन स्टब्स बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2022

भारत के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी लगने वाले बल्लेबाज 

16 मार्को यानसेन, सेंचुरियन, 2024
19 कैमरून ग्रीन, हैदराबाद, 2022
20 जॉनसन चार्ल्स, लॉडरहिल, 2016
20 दासुन शनाका, पुणे, 2023

अभिषेक शर्मा की पहली फिफ्टी

तीसरे T20 की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने भी अपने करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल हैं। तिलक ने 56 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। 

कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन, संजू सैमसन 0, हार्दिक पांड्या 18, रिंकू सिंह 8 और रमनदीप सिंह 15 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक - एक विकेट मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय