Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी

Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी



News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test Match Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को मुंबई टेस्ट में 25 रन से हराकर तीन मैचों को सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। एजाज पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच और विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

भारत की दूसरी पारी 121 रन पर सिमट गई। एजाज पटेल ने 6 विकेट हासिल किए। भारत की ओर से रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। 


इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 5, रोहित शर्मा ने 11, शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन, रविंद्र जडेजा ने 6, वाशिंगटन सुंदर ने 12 और रविचंद्रन अश्विन ने 8 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 174 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी 122 रन पर सिमट गई। एजाज पटेल को 6, ग्लेन फिलिप्स को 3 और मैट हेनरी को 1 विकेट मिला।

200 से कम स्कोर का पीछा करते हुए भारत को कब-कब हार मिली?

120 बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 1997
147 बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े, 2024
176 बनाम श्रीलंका, गाले, 2015
194 बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2018

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे कम टोटल का सफ़तापूर्वक बचाव 

137 बनाम इंग्लैंड, वेलिंगटन, 1978
147 बनाम भारत, वानखेड़े 2024 (एजाज पटेल 6/57)
176 बनाम पाकिस्तान, आबूधाबी, 2018 (एजाज 5/59 on डेब्यू)
241 बनाम ऑस्ट्रेलिया, होबार्ट, 2011
246 बनाम इंग्लैंड, ओवल, 1999

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय