भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को धोया, बनाया यह बड़ा कीर्तिमान; संजू की ऐतिहासिक पारी
भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को धोया, बनाया यह बड़ा कीर्तिमान; संजू की ऐतिहासिक पारी
संजू सैमसन को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सैमसन लगातार दो मैचों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। सैमसन ने
50 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी 18 गेंद पर 33 रन की छोटी मगर, उपयोगी पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने बनाए 21 रन
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21, अभिषेक शर्मा ने 7, हार्दिक पांड्या ने 2, रिंकू सिंह ने 11, रवि बिश्नोई ने 1 और अक्षर पटेल ने 7 रन बनाए। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
साउथ अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएट्जे ने 3 विकेट मिले, जबकि मार्को यानसेन, केशव महाराज, पीटर और क्रूगर को एक-एक विकेट मिला।
141 रन पर सिमटी अफ्रीकी टीम
भारत की तरफ से रखे गए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 141 रन पर सिमट गई। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट झटके, जबकि आवेश खान को 2 और अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत
29 युगांडा, 2023 (जीत% 87.9)
28 भारत, 2022 (70.0%)
22 भारत, 2024 (95.6) *
21 तंजानिया, 2022 (72.4%)
20 पाकिस्तान, 2020 (69.0%)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें