मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त

मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त

Ind vs NZ Mumbai Test Match
News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test Second Day Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इस तरह कीवी टीम ने भारत पर 143 रनों की बढ़त बना ली है। एजाज पटेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारतीय टीम 263 रन पर ऑल आउट

इससे पहले, भारतीय टीम ने पहले दिन के अपने स्कोर 4 विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 263 रन पर ऑल आउट हो गई। एजाज पटेल ने 5 विकेट लिए, जबकि एक-एक विकेट मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को मिला। 

शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। इसके अलावा, रिषभ पंत ने 60, यशस्वी जायसवाल ने 30, रोहित शर्मा ने 18, विराट कोहली ने 4, मोहम्मद सिराज ने 0, विराट कोहली ने 4, रविंद्र जडेजा ने 14, सरफराज खान ने 0, आर. अश्विन ने 6 और आकाश दीप ने 0 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल हुई।

विल यंग का अर्धशतक 

न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में टॉम लैथम ने 1, कॉन्वे ने 22, विल यंग ने 51, रचिन रविंद्र ने 4, मिचेल 21, टॉम ब्लंडल ने 4, ग्लेन फिलिप्स ने 26, ईश सोढ़ी ने 8 और मैट हेनरी ने 10 रन बनाए। 

जडेजा को 4, अश्विन को 3, आकाश और सुंदर को एक-एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जडेजा को 5, सुंदर को 4 और आकाश दीप को एक विकेट मिला था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय