Ravindra Kumar Mander कौन हैं, जो बने Prayagraj के नए DM?

Ravindra Kumar Mander कौन हैं, जो बने Prayagraj के नए  DM?





News With Achyut Ravindra Kumar Mander : प्रयागराज के जिलाधिकारी नवनीत चहल का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह रविंद्र कुमार मंडेर को संगमनगरी का नया डीएम बनाया गया है। रविंद्र अभी जौनपुर के डीएम थे। उनके  सामने अब प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, चहल को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

तीन साल तक रामपुर के डीएम रहे रविंद्र मंडेर

रविंद्र मंडेर जौनपुर से पहले तीन साल तक रामपुर के डीएम थे। उनके कार्यकाल में ही सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंडेर सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं।  दिनेश कुमार को जौनपुर का नया डीएम  बनाया गया है।

बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट और आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के अयोग्य घोषित होने पर स्वार सीट पर हुए उपचुनाव के समय मंडेर ही रामपुर के डीएम थे। लोकसभा उपचुनाव बीजेपी ने, जबकि स्वार सीट पर हुआ उपचुनाव अपना दल ने जीता था। 

13 IAS अधिकारियों का तबादला

बता दें कि योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 13 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह को लखनऊ का डीएम बनाया गया है। उनसे पहले सूर्य पाल गंगवार डीएम थे।  

निधि गुप्ता को अमरोहा, घनश्याम मीना को हमीरपुर, अरविंद भंगारी को आगरा, उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर और  रविंद्र सिंह को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, आगरा के जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय