मणिपुर के 16 स्कूली बच्चों से मिले गृह राज्य मंत्री रिजिजू



 नई दिल्ली। मणिपुर के चुराचंदपुर जिले  के रहने वाले 16 स्‍कूली बच्‍चों के समूह ने शुक्रवार को  गृह राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू से भेंट की.कक्षा 07 से लेकर कक्षा 09 तक के सभी स्कूली बच्चे असम राइफल्स द्वारा 1 से लेकर 15 फरवरी, 2018 तक आयोजित राष्ट्रीय एकता यात्रा के मौके पर  आए हुए हैं.
   इस अवसर पर श्री रिजिजू ने राष्ट्रीय एकता यात्रा के आयोजन के लिए असम राइफल्स को बधाई दी.   इन विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन असम राइफल्स द्वारा की गई एक अच्छी पहल है क्योंकि यह इनमें से ज्‍यादातर विद्यार्थियों के लिए राज्य से बाहर की पहली यात्रा है. उन्होंने इन बच्चों को अपने घर वापस जाने पर परिवार और दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को साझा करने की सलाह भी दी.
गृह राज्य मंत्री ने इन बच्‍चों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल करियर सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की भी सलाह दी.
राष्ट्रीय एकता यात्रा
 राष्ट्रीय एकता यात्रा का लक्ष्‍य सद्भाव और जागरूकता को बढ़ावा देना है. इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्‍ट्र के साथ जोड़ना और ‘विविधता में एकता’ की अवधारणा को बढ़ावा देना है.

विद्यार्थियों ने साझा किये अपने विचार
किरेन रिजिजू के साथ विद्यार्थियों ने आगरा की अपनी यात्रा के  अनुभव साझा किए. विद्यार्थियों ने बताया कि वे ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा बाजार और आगरा फोर्ट जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने गए थे.जहां इन विद्यार्थियों को आगरा कैंट में भारतीय सेना के सैन्य दृष्टिकोण को समझने का अवसर मिला. ये विद्यार्थी दिल्ली में टैंक संग्रहालय और अक्षरधाम भी देखने गए थे. ये स्कूली बच्चे अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली में लाल किला, राजघाट, राष्ट्रीय संग्रहालय, प्रगति मैदान, इंडिया गेट, कुतुब मीनार भी देखने जाएंगे.

रिपोर्टर –अच्युत द्विवेदी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

मन की बात