श्रीदेवी

#श्रीदेवी
#प्लीज पढ़ियेगा जरुर
आखिरी पल है.....आखिरी आहें तुझे ढूढ़ रही है
डूबती सांसे ,बुझती निगाहें तुझे ढूढ. रही है......
सामने आजा एक बार ......आजा......... मै तो मिटा हूं तेरे चाह में
तुझको पुकारे मेरा प्यार.....
अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में आकस्मिक निधन हो गया .उनके निधन से पूरा बालीवुड सदमें है.पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.
अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सुर्खियों में है उन्होंने ट्वीट किया था-आज मुझे कुछ अजीब महसूस हो रहा है......उसके कुछ ही घंटे बाद हवा -हवाई श्रीदेवी अपने चाहने वालों को छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गई हैं......अगर कुछ बचा है तो उनकी फिल्में और फिल्मों से जुड़ी बातें...

#तू_मुझे_कबूल_मै_तुझे_कबूल ...इस बात का गवाह खुदा ....#खुदा_गवाह
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी यह कामयाब फिल्म हो या फिर नारी सशक्तिकरण पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म #मेरी बीवी का जवाब नही ......जिसमें उन्होंने एक पुलिस वाले की पत्नी का रोल निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी...
#अनिल कपूर के साथ #लाडला ,#मिस्टर_इंडिया(1987)  जैसी कई फिल्मो में उन्होंने काम किया
उनकी कुछ फिल्मे हैं....
#सोलहवां सावन
#जुदाई,
#जोशीले.
#लम्हे
#नगीना(1986)
#प्रमुख गानें-....
नगीना-मै तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा ,मै नागिन तू सपेरा....
मिस्टर इंडिया-हवा-हवाई
#चांदनी फिल्म के मेरे हाथों में नौ चूड़ियां हैं गीत को कौन भूल सकता है...
श्री देवी के बारे में अनसुनी बातें......
-साल 1969 में आई एमए थिरुमुगम की 'थुनाइवान' श्रीदेवी की पहली फ़िल्म थी. इसमें श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकार काम किया था.
-श्रीदेवी का वास्तविक नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था. पर्दे पर उनके लिए श्रीदेवी नाम तय किया गया.
-अनिल कपूर और जितेंद्र के साथ श्रीदेवी की जोड़ी बेहद कामयाब रही. जितेंद्र के साथ श्रीदेवी ने 16 फ़िल्मों में काम किया जिनमें 13 कामयाब रहीं और तीन फ़्लॉप.
-'सदमा' 1983 में रिलीज़ हुई थी. 'सदमा' के रोल के लिए श्रीदेवी को खूब सराहा गया. 'सदमा' तमिल फ़िल्म 'मूंदरम पिराई' की रीमेक थी.
-श्रीदेवी उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने धर्मेंद्र और उनके बेटे सन्नी देओल दोनों के साथ काम किया है.
-नया कदम (1984), मक़सद (1984), मास्टरजी (1985) और नज़राना (1987) में राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी कामयाब रही.
-1989 में आई चांदनी से श्रीदेवी को बेशुमार शोहरत मिली. उन्हें यश चोपड़ा की फ़ेवरिट हीरोइनों में शुमार किया गया. 'लम्हे' में यश चोपड़ा ने उन्हें एक बार फिर कास्ट किया.
-'खुदा गवाह' (1992) में वो अमिताभ बच्चन के साथ डबल रोल में दिखीं. इससे पहले 'चालबाज़' (1989) में डबल रोल निभा चुकी थीं. कहते हैं कि -काबुल में 'खुदा गवाह' दस हफ़्तों तक हाउसफुल चली थी. इसमें श्रीदेवी ने एक पठान लड़की का किरदार निभाया था.
-------श्री देवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलगू, कन्नड़ और में भी काम किया है।अपनी वर्सटैलिटी और हिन्दी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सोलवां सावन से 1979 में की थी. लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली.
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था. उनके पिता का नाम के. अय्यपन था जोकि एक वकील थे. उनकी माँ का नाम राजेश्वरी है. उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई है. बहन का नाम- श्रीलता है. भाईयोँ का नाम आनंद और सतीश है.

श्रीदेवी की प्रसिद्ध फ़िल्में -

जुली, सोलहवां सावन,सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इंकलाब, तोहफा, सरफ़रोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, नया कदम ,मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता,जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नज़राना,कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर क़ानूनी,चालबाज,खुदा गवाह, लम्हे, हीर राँझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चाँद का टुकड़ा,गुमराह,लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश

आज वो हमारे बीच नही हैं मगर उनकी यादें हमेशा सिने प्रेमियों के दिल में बनी रहेंगी.अपनी फिल्मों के माध्यम से वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी......
Image may contain: 1 person
रिपोर्ट-अच्युत कुमार द्विवेदी,लखनऊ


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

मन की बात