video 1518328293 1
इलाहाबाद। जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के खीरी गांव में स्थित एक मात्र
सरकारी अस्पताल नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत बेहद ही खराब अवस्था में
है.अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर नियमो का पालन करते हुए नजर नही आ रहे
हैं.डॉक्टर हमेशा देर से अस्पताल पहुंचते हैं. कभी-कभी डॉक्टर अस्पताल जाते ही नही
है.डॉक्टरों की मनमर्जी से आये दिन मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.अस्पताल
खुलने का समय 10 बजे हैं ऐसा जानकर मरीज
अपना इलाज करवाने या दवाईयां लेने आते है ,मगर उनको वहां पर सिर्फ ताला लटका हुआ
मिलता है,
केन्द्र सरकार ने बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया
है मगर हकीकत यह है कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद ही शर्मनाक करने वाली है.
गरीब और असहाय लोग धन के अभाव में अपना इलाज बड़े औऱ प्राइवेट अस्पतालों में नही
करवा पाते हैं .उनके लिए एकमात्र आधार सरकारी अस्पताल है.अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद के काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य अनिल त्रिपाठी जब अपने कार्यकर्ताओं
आदर्श द्विवेदी,आकाश और कृष्ण देव के साथ अस्पताल पहुंचे तो वहां इनको अस्पताल में
ताला लगा हुआ मिला.उनका कहना है कि यहां
पर डॉक्टर कभी समय से नही पहुंचते .कभी 10:30 बजे तो कभी 11 बजे उनका शहर से आना होता
है.ऐसे में मरीज मजबूर होकर महंगे दामों में अपना इलाज करवाते हैं.इस नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर
प्रशासन का भी नजर नही पड़ता है
रिपोर्टर -अच्युत द्विवेदी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें