Pok फिर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने वाला है... योगी ने BJP के चुनाव प्रचार को दी धार

Pok फिर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा होने वाला है... योगी ने BJP के चुनाव प्रचार को दी धार 



News With Achyut Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में दो चरण का मतदान हो चुका है। कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस पर जमकर हमला बोला। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता-जनार्दन अपना आशीर्वाद सेवा, सुरक्षा और सुशासन की प्रतीक भाजपा को देने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो, पीडीपी हो या नेशनल कांफ्रेंस तीनों ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद का वेयरहाउस बना दिया।


सीएम योगी ने कहा कि महाराजा हरि सिंह जी और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह जी ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग बनाया था... उस जम्मू-कश्मीर को मजहबी उन्माद के कोढ़ में बदलने का पाप कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया है।




सीएम योगी ने कहा कि आज का जम्मू कश्मीर नए भारत का जम्मू कश्मीर है। यहां Terrorism नहीं Tourism है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। 

योगी ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके फिर जम्मू कश्मीर का हिस्सा होने वाला है। उन्होंने रामगढ़ के अलावा आर. एस. पुरा जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। 

सीएम योगी ने कहा, धरती का स्वर्ग' जम्मू-कश्मीर आज लोकतंत्र के महापर्व का साक्षी बन रहा है। यहां की जनता कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी वाली पार्टियों को नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की पर्याय भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय