Ind vs Ban T20 Series: टीम इंडिया का एलान, मयंक यादव को पहली बार मिला मौका

Ind vs Ban T20 Series: टीम इंडिया का एलान, मयंक यादव को पहली बार मिला मौका




News With Achyut India vs Bangladesh T20 Series Mayank Yadav: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली तीन T20 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में पहली बार मयंक यादव को शामिल किया गया है। मयंक में आईपीएल में अपनी गेंदबाजी और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया था। 

भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। वहीं, संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे।

 
जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा शामिल हैं।


तीन T20 मैचों की सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ये मैच ग्वालियर, नई दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाने हैं। सभी मैच रात 7 बजे शुरू होंगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय