Ind vs Ban: Kanpur Test में चली 'सुनामी,' भारत ने बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Ind vs Ban: Kanpur Test में चली 'सुनामी,' भारत ने बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड 





News With Achyut Ind vs Ban 2nd Test Match Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले हैं। ये रिकॉर्ड सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रनों का है।

भारत ने बांग्लादेश को पहले 233 रनों पर समेटा। इसके बाद 9 विकेट पर 289 रन पर पारी घोषित कर बांग्लादेश की दूसरी पारी में भी 2 विकेट चटका दिए। 


भारत ने 3 ओवर में 50 रन, 10.1 ओवर में 100 रन बनाकर अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला। इससे पहले भारत ने 2023 में 12.2 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया था। उस समय भी यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेली थी।

भारत ने इसके बाद सबसे तेज 150, 200 और 240 रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पारी घोषित नहीं करते तो 300 रनों का रिकॉर्ड भी बन सकता था।

भारत ने 18.2 ओवर में 150, 24.2 ओवर में 200 और 30.1 ओवर में 250 रन का आंकड़ा पार किया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन, यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। 

इसके अलावा,  शुभमन गिल ने 39, विराट कोहली ने 47 और केएल राहुल ने 68 रन की पारी की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने पहली पारी में नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 107 रन बनाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय