Ind vs Ban Test: Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, Anil Kumble का यह बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Ind vs Ban Test: Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, Anil Kumble का यह बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त



News With Achyut India vs Bangladesh Second Test Match First Day: भारत और बांग्लादेश  के बीच आज यानी 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन केवल 35 ओवर का ही खेल हो सका। खराब रोशनी के कारण खेल को जल्दी खत्म करना पड़ा। 

बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 107 रन

भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3  विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 40 और मुशिफिकुर रहीम 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 


बांग्लादेश को पहला झटका जाकिर हसन के रूप में लगा। उन्हें आकाश दीप ने आउट किया। इसके बाद शादमान इस्लाम 24 रन बनाकर आकाश दीप का दूसरा शिकार बने। 


बांग्लादेशी कप्तान नजमुल होसैन शान्तो ने मोमिनुल हक के साथ 50 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने शान्तो को एलबीडब्ल्यू आउट कर तोड़ा। इसके साथ ही अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन


दरअसल, अश्विन टेस्ट में एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (Anil Kumble) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अश्विन के अब एशिया में 420 विकेट हो गए हैं, जबकि कुंबले के 419 विकेट थे। 

ऐसा में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम  पर दर्ज है। उन्होंने एशिया में 612 विकेट चटकाए हैं। वहीं, रंगना हेराथ ने 354, जबकि हरभजन सिंह ने 300 विकेट लिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय