UP के लोग बिना रजिस्ट्रेशन कराए चार धाम की यात्रा न करें, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
UP के लोग बिना रजिस्ट्रेशन कराए चार धाम की यात्रा न करें, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
News With Achyut Char Dham Yatra 2024: उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक श्रद्धालुजन पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा के लिए वहां जाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा-2024 के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। बगैर पंजीकरण चार धाम यात्रा के लिए जाने पर श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है।यह जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चार धाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ) पर जा रहे अथवा जाने के इच्छुक प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से यह अपील की गई है कि वे अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि पर ही जाएं।
(उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने श्रद्धालुओं से की खास अपील)चार धाम यात्रा में आने से पहले देश भर के श्रद्धालु उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की बात ध्यान से सुन लीजिए। फिर ये मत कहना बताया नहीं था। : पंजीकृत श्रद्धालु ही आये : मंदिर परिसर में रील बनाने पर रोक : मंदिर की 200 मीटर की परिधि में मोबाइल पर रोक : सोशल मीडिया, न्यूज़… pic.twitter.com/epsuMyNow6
— Varta24 | वार्ता 24 (@Varta24Live) May 16, 2024
प्रवक्ता ने बताया कि चार धाम यात्रा-2024 के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php अथवा मोबाइल ऐप Toursit Care Uttarakhand पर अनिवार्य पंजीयन की व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए चारधाम यात्रा-2024 के लिए अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले तीर्थ यात्री/श्रद्धालु चार धामों की यात्रा न करें।
ऐसे यात्री, जिनका पंजीयन नहीं है, उन्हें निर्धारित चेक प्वांइन्ट्स पर रोक दिया जायेगा और वे उसके आगे नहीं जा सकेंगे। इसलिए प्रदेश के समस्त टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेन्ट भी यह सुनिश्चित कराएं कि उनके ग्राहकों द्वारा यात्रा प्रारम्भ करने से पहले आवश्यक पंजीकरण करा लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के समस्त इच्छुक श्रद्धालु यात्रा सम्बन्धी दिशा-निर्देशों से अवगत रहें, जिससे उनकी चार धाम यात्रा बिना किसी व्यवधान के सुगमतापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
बता दें कि चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू किए गए थे। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें