Mumbai Indians के लिए IPL 2024 कैसा रहा?
Mumbai Indians के लिए IPL 2024 कैसा रहा?
![]() |
| IPL 2024 Mumbai Indians Team |
Standing tall, fighting hard. A deserved 🏅 for Naman. 💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #MIvLSG pic.twitter.com/a4XZJgEX0Z
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 18, 2024
Mumbai Indians ने घर पर जीता केवल एक मैच
Mumbai Indians ने इस साल अपने होम ग्राउंड में 7 मैच खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 3 मैच में ही जीत मिल सकी, जबकि 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा। अपने होम ग्राउंड के बाहर MI का प्रदर्शन और खराब रहा। उसे 7 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिल सकी, जबकि 6 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।
![]() |
| Mumbai Indians |
एक सीजन में मिली सबसे ज्यादा हार
मुंबई इंडियंस को इस सीजन में सबसे ज्यादा 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, उसे 2022 में 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, MI को 2009, 2014 और 2018 में 8-8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी कप्तानी
आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले Mumbai Indians की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई। इससे पहले, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम की कप्तानी कर रहे थे। कप्तानी के लिहाज से हार्दिक के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ।
Until next time... 🫡💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/njDXvnSpKB
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 18, 2024
MI की इस हालत का जिम्मेदार कौन?
MI की बैटिंग और बॉलिंग में इस साल पहले वाली धार नजर नहीं आई। जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो कोई भी गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। यही वजह है कि टीम के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना और आईपीएल का सेकंड हाईएस्ट स्कोर बना डाला। वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, नमन धीर और तिलक वर्मा के कुछ मैचों के प्रदर्शन को छोड़ दें तो बुरी तरह फ्लॉप रही। कम स्कोर का पीछा करते हुए भी टीम तास के पत्तों की तरह ढह गई।
Mumbai Indians को किन टीमों के खिलाफ मिली जीत?
Mumbai Indians को Delhi Capitals, Punjab Kings, RCB और Sunrisers Hyderabad के खिलाफ जीत मिली, जबकि Rajasthan Royals, KKR, Gujarat Titans, Chennai Super Kings और LSG के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुंबई को अपने घर पर इकलौती जीत हैदराबाद के खिलाफ मिली। टीम की ओर से इस सीजन रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव ने शतक लगाए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें