धोनी कप्तानी से हटे या हटाए गए? जानें Ruturaj Gaikwad को CSK की कप्तानी सौंपने का पूरा सच

MS Dhoni

Rohit Sharma, Virat Kohli और अब MS Dhoni... IPL 2024 में कप्तानी करते नहीं दिखेंगे 'कैप्टन कूल'



IPL 2024 CSK Vs RCB MS Dhoni Ruturaj Gaikwad Chennai Super Kings Captain: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले बड़ी खबर सामने आई है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। इससे क्रिकेट प्रेमी हैरान हैं। सीएसके ने यह फैसला आरसीबी के साथ होने वाले मैच से एक दिन पहले लिया है। 

 

Dhoni ने CSK को कितनी IPL ट्रॉफी दिलाई?

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई। वे आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा,

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले  सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। उन्होंने इस दौरान 52 मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2024 में कब होगा पहला डबल हेडर मैच?

Dhoni ने कितने IPL मैचों में कप्तानी की?

बता दें कि धोनी ने 212 आईपीएल मैचों में सीएसके की कप्तानी की। इस दौरान टीम ने 128 मैच जीते, जबकि 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप , 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी  में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को विजेता बनाया था। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।


CSK Squad For IPL 2024

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।


यह भी पढ़ें: IND Vs ENG Test Series में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित-अश्विन और रूट ने बनाए खास रिकॉर्ड

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय