अहंकार से चूर BJP की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी, तेजस्वी यादव ने ऐसा क्यों कहा?

Jharkhand CM Hemant Soren resigns Tejashvi Yadav targets BJP: झारखंड में 31 जनवरी का दिन उठापटक वाला रहा। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद चंपई सोरेन को राज्य का नया सीएम चुना गया। चंपई को शिबू सोरेन का करीबी माना जाता है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं।  हेमंत के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। 

बीजेपी ने लोकतंत्र को किया तार-तार

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड... भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है, अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। 






हेमंत सोरेन के साथ है राजद

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी। राजद हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।

हेमंत सोरेन ने क्या कहा?

इससे पहले, हेमंत सोरेन, जो JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, उन्होंने X पर एक लेटर को शेयर किया। इसमें, सोरेन ने कहा है कि अगर मुझे गिरफ्तार किया जाता है तो गहन विचार-विमर्श के बाद मैंने चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता नामित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने विधायकों से नए सरकार के गठन होने तक रांची में ही रुकने का निर्देश दिया है। 


हेमंत सोरेन क्यों हुए गिरफ्तार?

बता दें कि ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है, जिसके तहत उसने 31 जनवरी को करीब सात घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सोरेन के इस्तीफा देने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना से राज्य का सियासी पारा हाई है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंप पर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय