Haldwani Violence के बावजूद जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सीएम धामी बोले - उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुए हिंसा के बाद भी अतिक्रमण अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उत्तराखंड में तनाव पैदा करने की कोशिश की है। कानून इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
'हम घायल लोगों के साथ हैं'
सीएम धामी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनसे इसकी भरपाई की जाएगी...हम उन लोगों के साथ हैं, जो घायल हुए हैं।
नैनीताल के एसएसपी ने क्या कहा?
नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीना ने बताया कि हल्द्वानी में स्थिति हमारे नियंत्रण में है। स्थानीय फोर्स के साथ-साथ सीएपीएफ को भी तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
हल्द्वानी में 1200 सुरक्षाकर्मी तैनात
एसएसपी ने बताया कि हल्द्वानी में कुल 1,200 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को 2 और मौत के मामले सामने आए हैं। शव को बरामद कर लिया गया है। हम देख रहे हैं कि उनकी मौत कैसे हुई।
मौके पर नहीं मिला कोई शव
एसएसपी ने बताया कि हमें मौके पर कोई शव नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उनकी मौत कैसे हुई। दंगे होने के बाद 4 शव बरामद हुए थे।
मुख्य सचिव ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा का दौरा किया और वहां के हालात का जायजा लिया। उन्होंने नैनीताल के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें