PM Modi के लिए सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस है... खरगे ने क्यों किया यह दावा?

Mallikarjun Kharge Supreme Court Electoral Bond Scheme Verdict PM Modi BJP: सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया। कोर्ट ने 2018 में लाए गए चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द करने का आदेश दिया। इस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं, 16 फरवरी को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर उसके खातों को फ्रीज करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खातों को अनफ्रीज कर दिया। मामले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे











'कांग्रेस ही सबसे बड़ी चुनौती है'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऊपर जितना अधिक अटैक हो रहा है, लोगों का उतना ही अधिक समर्थन हमारे पक्ष में बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी  का हर भाषण कांग्रेस से शुरू होकर कांग्रेस पर ही ख़त्म होता है। उनको पता है कि देशभर में उनकी राजनीति के लिए कांग्रेस ही सबसे बड़ी चुनौती है।  







'हमारे कार्यकर्ता हमारा अभिमान हैं'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता, हमारा अभिमान हैं। हमारी पार्टी की विचारधारा अविरल है। हमेशा देश को मज़बूत करती रहेगी। हम जनता के पास उनके मुद्दे लेकर एकजुटता और ईमानदारी के बल पर जाएंगे। हमें विश्वास है कि जनता हमारे साथ है। खरगे ने यह बात महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहीं।

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्यों दिया सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय