बैक टू बैक Double Century, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के... Yashasvi Jaiswal का डबल धमाका
Yashasvi Jaiswal Double Century IND Vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले, वे तीसरे दिन पीठ में दर्द के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
![]() |
| Yashasvi Jaiswal Double Century |
यशस्वी बने 'सिक्सर किंग'
यशस्वी जायसवाल ने एक पारी और सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान बनाया। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, इस टेस्ट सीरीज में वे अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं।
![]() |
| Yashasvi Jaiswal |
यशस्वी जायसवाल की बैक टू बैक Double Century
यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक मारने के बाद तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरा दोहरा शतक लगाया। वे 214 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत को मिली 556 रन की बढ़त
भारत ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाए। इस तरह अब भारत की कुल बढ़त 556 रन की हो गई है। शुभमन गिल 91 और कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट रहे। वहीं, सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत ने पहली पारी में बनाए 439 रन
भारत ने पहली पारी में 439 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 319 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को 2, जसप्रीत बुमराह और अश्विन को एक एक विकेट मिला।
रजत पाटीदार ने फिर किया निराश
रजत पाटीदार ने अपने बल्लेबाजी से एक बार फिर निराश किया। वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं, शुभमन गिल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। रोहित ने पहली पारी में 133 रन की शानदार पारी खेली थी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें