IND Vs ENG: बैजबॉल के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, DJ बने Player Of The Match; पढ़ें मैच की 10 बड़ी बातें
IND Vs ENG 4th Test Match Dhruv Jurel Shubman Gill Rohit Sharma: भारतीय युवा बल्लेबाजों शुबमन गिल और ध्रुव जुरेल की शानदार नाबाद पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत में पांच मैचों की सीरीज में 3- 1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने अब तक घर में 33 बार 200 से कम लक्ष्य का पीछा किया है, जिसमें से उसे 30 बार जीत हासिल हुई, जबकि 3 मैच ड्रा रहे।
मैच की 10 प्रमुख बातें
- दूसरी पारी में शोएब बशीर और टॉम हार्टली की शानदार गेंदबाजी और लगातार गिर रहे विकेटों के बीच गिल और जुरेल के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी हुई, जिससे भारत इस मैच को जीतने में कामयाब रहा।
- रविंद्र जडेजा दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सरफराज खान और रजत पाटीदार अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
- शुबमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया।
- भारत ने अपनी जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती।
- ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने पहली बार कोई टेस्ट सीरीज हारी है।
- अपने घर पर 200 रन के अंदर का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अब तक कोई मैच नहीं हारा।
- ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में शानदार 90 रन बनाए थे। जुरेल दूसरी पारी में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
- रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को जेम्स एंडरसन ने तोड़ा।
- जो रूट ने पहली पारी में नाबाद 122 रन बनाए, जिसके चलते इंग्लैंड 353 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में, भारत ने 177/7 के स्कोर पर घुटने टेक दिए, लेकिन Jurel और कुलदीप यादव ने 76 रनों की साझेदारी हुई, जिसके करब भारत 307 रन बनाने में कामयाब रहा।
- दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को 145 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 307 रन पर सिमट गई। वहीं, इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने 51 रन देकर 5 विकेट लिए।
![]() |
| Dhruv Jurel |
पहला मैच हारने के बाद भारत ने कब-कब सीरीज जीता
भारत ने पहला मैच हारने के बाद 1972/73 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000/01 और श्रीलंका के खिलाफ 2015 में 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016/17 और 2020/21 में 4 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। इसके अलावा, 2020/21 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 4 मैचों की सीरीज भी भारत ने 3-1 से अपने नाम की थी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें