IND Vs ENG Test: छा गए Sarfaraz Khan, डेब्यू मैच में बना डाले कई रिकॉर्ड
IND Vs ENG Test Sarfaraz Khan: पहला टेस्ट मैच... सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम... फिर भी सरफराज खान छा गए। जी हां... सरफराज खान ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अपनी शानदार और विस्फोटक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रन आउट होने से पहले सरफराज ने वह काम कर दिखाया, जो सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए। वह कारनामा क्या है? आइए, आपको विस्तार से बताते हैं...
![]() |
| शॉट खेलते हुए सरफराज खान |
सरफराज खान ने बनाया रिकॉर्ड
दरअसल सरफराज खान 1934 के बाद फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 48 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। सरफराज ने 66 गेंद में 62 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का भी लगाया।
सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम है?
टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड युवराज ऑफ पटियाला के नाम है। उन्होंने महज 42 गेंदों में फिफ्टी जड़ di थी। सरफराज से पहले हार्दिक पांड्या ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुए रन आउट
टीम इंडिया को 300 के पार पहुंचाने में सरफराज खान का अहम योगदान रहा। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। सरफराज काफी लय में दिख रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
टीम इंडिया में पहले दिन बनाए 326 रन
मैच की बात करें तो तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 131 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टेस्ट के नंबर एक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी शानदार शतक लगाया। वे अभी भी कुलदीप यादव के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा का यह टेस्ट क्रिकेट में 11वां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक था।
खाता भी नहीं खोल पाए शुभमन गिल
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 10 और रजत पाटीदार ने पांच रन बनाए जबकि शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। वहीं, टॉम हार्टली को भी एक विकेट मिला।
मेरे पिता की मुझ पर की गई मेहनत सफल हुई
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरफराज खान ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि मेरे पिता की मुझ पर की गई मेहनत आज सफल हुई। मेरा सपना था कि मेरे पिता टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखें। वहीं, रन आउट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खेल में यह चलता रहता हैं। हमारे बीच मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई थी।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिलाई बराबरी



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें