Lal Krishna Advani Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, PM Modi बोले - मेरे लिए यह बहुत भावुक पल है; बेटी ने क्या कहा?
Lal Krishna Advani Bharat Ratna: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार (तीन फरवरी) को किया। आडवाणी को रत्न देने की घोषणा पर उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि जीवन भर वे (लालकृष्ण आडवाणी) कम शब्दों वाले इंसान रहे, लेकिन स्वाभाविक तौर पर उनकी आंखों में आंसू थे। इस बात की संतुष्टी और खुशी दोनों है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया। उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना बहुत बड़ी बात है।
कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत रत्न
इससे पहले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (karpoori Thakur) को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। कर्पूरी ठाकुर को जननायक भी कहा जाता है। मोदी सरकार ने इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी, भूपेन हजारिका, नानाजी देशमुख, प्रणब मुखर्जी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है।
PM Modi ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।
'भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान अविस्मरणीय है'
प्रधानमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। आडवाणी जी ने हमारे देश के गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।
'मेरे लिए बहुत भावुक क्षण'
पीएम मोदी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।
पाकिस्तान में हुआ जन्म
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। हालांकि उन्होंने अपना जीवन भारत के नाम कर दिया। वे केंद्र सरकार में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा, राम मंदिर के लिए रथ यात्रा निकालने के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें