Bihar News: कर्पूरी ठाकुर को जनसंघ ने CM पद से हटाया और आप... तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जमकर सुनाया
Bihar News Floor Test: बिहार विधानसभा की कार्यवाही जारी है। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद पद छोड़ दिया। अब डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी कार्यवाही का संचालन कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
RJD के तीन विधायकों ने बदला पाला
फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के 3 विधायकों ने पाला बदल लिया है। चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव भी नीतीश कुमार के खेमे में शामिल हो गए हैं।
'वोटिंग अवैध मानी जायेगी'
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी। उन्होंने यह बात विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने के प्रस्ताव पर राज्य विधानसभा में जारी चर्चा के दौरान कही।
नीतीश कुमार को दी बधाई
तेजस्वी यादव ने चर्चा पर शामिल होते हुए कहा कि सबसे पहले मैं नीतीश कुमार को नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं, लेकिन एक ही कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का अद्भुत नजारा हमने पहले कभी नहीं देखा।
थके हारे सीएम से दौड़ा-दौड़ाकर कराया काम
नीतीश कुमार पर निशाना चाहते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमने एक थके हारे सीएम से दौड़ा-दौड़ा कर काम कराया है। हमने 17 लाख नौकरी दिलवाकर आपसे काम कराया है।
काम करने के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए
तेजस्वी यादव ने कहा कि काम करने के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए। हमने 17 महीने में काम करके दिखाया है। हमारी रगो में लालू यादव का खून बहता है। तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को रोकने का झंडा आपका भतीजा रोकेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें