प्रयागराज में किस चरण में चुनाव होंगे... कितने वोटर हैं और कब से नामांकन शुरू होगा? पढ़ें हर सवाल के जवाब
प्रयागराज में किस चरण में चुनाव होंगे... कितने वोटर हैं और कब से नामांकन शुरू होगा? पढ़ें हर सवाल के जवाब
प्रयागराज में कब वोटिंग होगी?
प्रयागराज में छठे चरण में वोटिंग होगी। यहां 26 मई को वोट डाले जायेंगे। नामांकन 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी। उम्मीदवार 9 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों का नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय, जबकि फूलपुर संसदीय के उम्मीदवारों का नामांकन मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय में दाखिल होगा।
![]() |
| Lok Sabha Election 2024 Dates |
प्रयागराज जिले में कुल कितने वोटर हैं?
प्रयागराज जिले में कुल 46 लाख 64 हजार से ज्यादा वोटर हैं। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 18 लाख, फूलपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख और भदोही संसदीय क्षेत्र में 8 लाख से ज्यादा वोटर हैं।
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में कितने वोटर हैं?
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में 18 लाख 7 हजार 886 वोटर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में इनकी संख्या 16 लाख 93 हजार 252 थी। यानी पांच सालों में कुल 1 लाख 14 हजार 634 नए मतदाता जुड़े हैं।
- कुल मतदाता- 18,07,886
- पुरुष मतदाता- 9,79,256
- महिला मतदाता- 8,28,630
- 30 साल से कम उम्र के मतदाता- 8,28,099
फूलपुर संसदीय क्षेत्र में कुल कितने मतदाता हैं?
फूलपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 20,47,108 मतदाता हैं। पिछली बार यहां 19,75,010 मतदाता थे। यानी 5 साल में 72,098 नए मतदाता जुड़े हैं।
- कुल मतदाता- 20,47,10
- पुरुष मतदाता: 11,11815
- महिला मतदाता- 9,35,293
- 30 साल से कम आयु के मतदाता- 7,24,000
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में कैसी तैयारी है?
बता दें कि इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र का आरओ सीडीओ गौरव कुमार को बनाया गया है, जबकि फूलपुर संसदीय क्षेत्र का आरओ डीएम नवनीत सिंह चहल को बनाया गया है। दोनों संसदीय क्षेत्रों में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और सहायक रिटर्निंग ऑफिस (ARO) की तैनाती की गई है। इनके साथ 5-5 एसडीएम रैंक के अन्य आरओ भी रहेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय सिंह को बनाया गया है।
लेखक - अच्युत कुमार द्विवेदी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें