IND Vs ENG Test Series में Records की हुई बरसात, रोहित-अश्विन और रूट ने बनाए खास रिकॉर्ड
IND Vs ENG Test Series : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच कब जीता? सबसे बड़ी जीत कब मिली?
IND Vs ENG Test Series Rohit Sharma Ravichandran Ashwin Joe Root: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में पारी और 64 रन से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। अगर रिकॉर्ड्स के लिहाज से देखा जाए तो यह मैच और सीरीज कई मायनों में खास रही। आइए सब पर एक नजर डालते हैं...
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पारी और रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पारी और रनों के लिहाजा से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत 2016 में चेन्नई में दर्ज की थी, जिसमें उसने इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से हराया था। इसके अलावा, भारत ने 2002 में हेंडिंग्ले में इंग्लैंड को पारी और 46 रन, 2016 में मुंबई में पारी और 36 रन, 2021 में अहमदाबाद में पारी और 25 रन, चेन्नई में 1993 में पारी और 22 रन, मुंबई में पारी और 15 रन, चेन्नई में 1952 में पारी और 8 रन से हराया था, जो भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत थी।
A 4⃣-1⃣ series win 🙌
— BCCI (@BCCI) March 9, 2024
BCCI Honorary Secretary Mr. @JayShah presents the 🏆 to #TeamIndia Captain Rohit Sharma 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/OwZ4YNua1o#INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/KKpRaaGbOU
भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने जो रूट
जो रूट (Joe Root) भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। उन्होंने भारत में अब तक 1272 रन बना चुके हैं। उनसे आगे महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड (Clive Loyod) हैं, जिन्होंने 1359 रन बनाए थे। अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक (Alastair Cook) ने 1235, Gordon Greenidge ने 1042 और मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने 1027 रन बनाए हैं
Rajat Patidar ⏩ Sarfaraz Khan ⏩ Dhruv Jurel ⏩
— Wisden India (@WisdenIndia) March 9, 2024
Akash Deep ⏩ Devdutt Padikkal
India fans, Which debutant impressed you the most?🤔#RajatPatidar #SarfarazKhan #DhruvJurel #AkashDeep #DevduttPadikkal #INDvsENG #Tests pic.twitter.com/RLMuRQ0WaU
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने जो रूट
जो रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के Rickey Ponting का रिकॉर्ड तोड़ा। रूट ने भारत के खिलाफ 21वीं बार 50 प्लस पारी खेली है, जबकि पोंटिंग ने 20 बार यह कारनामा किया है। अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो क्लाइव लॉयड और जावेद मियांदाद ने 19-19, जबकि शिवनारायण चंद्रपॉल (Shivnarine Chanderpaul) ने 17 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: Jaiswal ने खेली Yashasvi पारी, Virat Kohli को छोड़ा पीछे, अब निगाहें 'लिटिल मास्टर' के रिकॉर्ड पर
100वें टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज
- शेन वॉर्न ने 2002 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 161 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
- अनिल कुंबले ने 2005 में अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ 89 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
- Muttiah Muralitharan ने Chattogram में 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ 54 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट लिया।
- रविचंद्रन अश्विन ने 2024 में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन देकर 5 विकेट झटके । वे ऐसे पहले गेंदबाज है, जिन्होंने अपने डेब्यू और 100वें मैच में 5 विकेट झटके
भारत ने 112 साल बाद रचा इतिहास
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद लगातार 4 मैच जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम की। ऐसा कारनामा 112 साल बाद हुआ है। आखिरी बार एशेज सीरीज में 1911-12 में ऐसा देखने को मिला था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में ही 1901-02 और 1897-98 में पहला मैच हारने के बाद इंग्लैंड को 4-1 से हराया। गौर करने वाली बात यह है कि चारों बार इंग्लैंड की टीम इसका हिस्सा रही।
Rohit Sharma has not lost a Test series so far as the captain of the Indian cricket team.#RohitSharma #India #Cricket #Tests #INDvsENG pic.twitter.com/YAr4sQSVKR
— Wisden India (@WisdenIndia) March 9, 2024
भारत की टेस्ट में 178 वीं जीत
भारत की इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत टेस्ट क्रिकेट में उसकी 178 वीं जीत है। अब तक भारत ने कुल 579 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 178 मैचों में हार मिली, 222 मैच ड्रॉ रहे, जबकि एक मैच टाई रहा। भारत की जीत हर का रेशियो पहली बार 1 है।
13 years gone by. 14 Tests played. 12 to India. 2 England. No contests. Another series thrashing. Well done Team India 🇮🇳 #INDvsENG #TestCricket pic.twitter.com/RXtOb3JKQP
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 9, 2024
इंग्लैंड ने जीता था टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इसे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम पहले दिन ही 218 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 477 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और 259 रन की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी एक बार फिर नाकाम रही और पूरी पारी 195 रनों पर सिमट गई।
रोहित शर्मा ने 2021 के बाद से लगाए सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा ने 2021 से भारत के लिए सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं। उनके बाद शुभमन गिल (4), रविंद्र जडेजा (3), यशस्वी जायसवाल (3), ऋषभ पंत (3) और केएल राहुल (3)का नाम है। बता दें कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। भारत ने लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है।
यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: बैजबॉल के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, DJ बने Player Of The Match; पढ़ें मैच की 10 बड़ी बातें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें