आप अपनी गाड़ी को कितने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते है? टायर के नंबर से जानिए

आप अपनी गाड़ी को कितने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते है? टायर के नंबर से जानिए 

अच्युत कुमार द्विवेदी 

एडिटर, News With Achyut

Vehicles Speed Limit Tyre Numbes: अगर आप वाहन चालक हैं तो सुरक्षित ड्राइविंग और सुखद अनुभव के लिए अपने टायरों की शेल्फ लाइफ और अधिकतम गति (स्पीड) का प्रेशर झेलने की क्षमता जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक टायर की गति रेटिंग टायर की बाहरी सतह पर L से Y तक के अक्षर द्वारा दर्शाई जाती है।



टायर क्यों फटते हैं?

आप भलीभांति जानते हैं कि तेज गति में टायर का फटना मतलब सीधा मौत के आगोश में जाना होता है। कई बार टायर विस्फोट बढ़ी हुई गति के कारण होते हैं,l और इसे आप अपने टायरों पर दर्शाए गए अक्षर की जांच करके रोक सकते हैं। इसलिए दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आपके टायर तेज गति के दबाव को झेल सकें।

टायर पर अंकित शब्द एवं अधिकतम गति

प्रत्येक पहिये या टायर की एक निश्चित गति रेटिंग होती है। जैसे जिसमें अक्षर L का अर्थ है- अधिकतम गति 120 किमी/घंटा और अक्षर Y का अर्थ है- अधिकतम गति 300 किमी/घंटा। आइए जानते हैं कि कौन सा अक्षर हमें कितने किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से गाड़ी चलाने से रोकता है...

  • L- अधिकतम गति 120 किमी।
  • M- अधिकतम गति 130 किमी।
  • N- अधिकतम गति 140 किमी।
  • P- अधिकतम गति 150 किमी।
  • Q- अधिकतम गति 160 किमी।
  • R- अधिकतम गति 170 किमी। 
  • H- अधिकतम गति 210 किमी।
  • V- अधिकतम गति 240 किमी। 
  • W- अधिकतम गति 270 किमी।
  • Y- अधिकतम गति 300 किमी।

तेज गति से गाड़ी चलाने से बचें

आज ही आप अपनी गाड़ी का टायर देखिए और उसमें अंकित नंबर के मुताबिक अपनी गाड़ी को स्पीड रखिए। इससे आप सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। देश में हर दिन सड़क दुर्घटन में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवाते हैं। ऐसे में आप से News With Achyut की यही गुजारिश है कि तेज गति से वाहन चलाने से बचे। घर में आपकी मां, बहन, बीवी, पिता और भाई आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको यह बात अच्छी तरह समझनी चाहिए कि दुर्घटना से देर भली। 

अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो शेयर करना न भूलें। आपको ये पोस्ट भी अच्छे लगेंगे...




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय