CSK के नए कप्तान Ruturaj Gaikwad के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप?

CSK के नए कप्तान Ruturaj Gaikwad के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप?    

Ruturaj Gaikwad MS Dhoni CSK

        








Ruturaj Gaikwad CSK New Captain IPL 2O24: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सीजन से पहले गुरुवार को स्टार सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान घोषित किया।  गायकवाड़ दिग्गज विकेटकीपर और कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेंगे, जिन्होंने सीएसके को 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। गायकवाड़ ने अपनी कप्तानी में पिछले साल हुए एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।


2019 से CSK का हिस्सा हैं Ruturaj Gaikwad

रुतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज रुतुराज ने पिछले साल चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के साथ महत्वपूर्ण ओपनिंग साझेदारी की थी। उन्होंने 2023 सीजन में 16 मैचों में  42.14 की औसत से 590 रन बनाए।  उन्होंने टूर्नामेंट में चार अर्धशतक भी बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रहा।

यह भी पढ़ें : धोनी को CSK की कप्तानी से हटाया गया या खुद हटे?

CSK के लिए गायकवाड़ ने कितने रन बनाएं हैं?

गायकवाड ने 2019 में सीएसके के लिए पदार्पण करने के बाद से 39.07 की औसत और 135.52 की स्ट्राइक रेट से 1,797 रन बनाए हैं।  उन्होंने एक शतक और 14 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 101 रन है। गायकवाड़ ने भारत के लिए 9 टी-20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक के साथ 135 रन बनाए हैं। उन्होंने एक वनडे मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 19 रन बनाए थे।

22 मार्च को RCB से चेन्नई में भिड़ेगी CSK

आईपीएल का 17वां सीज़न 22 मार्च को शुरू होगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का सामना उसके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG Test Series में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश

CSK में कौन- कौन खिलाड़ी है?

  1. रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान),
  2. एमएस धोनी (विकेटकीपर)
  3. मोइन अली 
  4. दीपक चाहर
  5. तुषार देशपांडे
  6. शिवम दुबे
  7. राजवर्धन हंगरगेकर
  8. रवींद्र जड़ेजा
  9. अजय मंडल
  10. मुकेश चौधरी
  11. अजिंक्य रहाणे
  12. शेख रशीद
  13. मिशेल सेंटनर 
  14. सिमरजीत सिंह
  15. निशांत सिंधु
  16. प्रशांत सोलंकी
  17. महेश थीक्षाना
  18. रचिन रवींद्र
  19. शार्दुल ठाकुर
  20. डेरिल मिशेल
  21. समीर रिज़वी
  22. मुस्तफिजुर रहमान
  23. अवनीश राव अरावली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय