इलाहाबाद-फूलपुर सीट समेत 12 सीटों पर सस्पेंस जारी, कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी बीजेपी?

इलाहाबाद-फूलपुर सीट समेत 12 सीटों पर सस्पेंस जारी, कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी बीजेपी?

BJP (File Photo)

UP Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List 2024: बीजेपी ने यूपी के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार देर रात जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभी इलाहाबाद-फूलपुर समेत करीब 12 सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी इस बार कुल 75 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, 5 सीटें सहयोगी दलों राष्ट्रीय लोकदल (RLD), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), निषाद पार्टी और अपना दल को दी गई हैं। भाजपा ने उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची भी जारी कर दी है। 

UP BJP Second Candidates List


UP की 63 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है BJP

बीजेपी अब तक 63 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अभी उसे 12 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान करना बाकी है। ये सीटें हैं,

  1. इलाहाबाद- इलाहाबाद संसदीय सीट से इस समय बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं। उनका टिकट कटना लगभग तय है। बीजेपी यहां पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार कर रही है।
  2. फूलपुर- यहां से केशरी देवी पटेल हैं, जो पहले बीएसपी में थी। माना जा रहा है कि यहां से उनके बेटे और पूर्व विधायक दीपक पटेल को टिकट दिया जा सकता है।
  3. कौशांबी- कौशांबी से विनोद सोनकर का टिकट काटना करीब करीब तय माना जा रहा है। यहां से बीजेपी नए प्रत्याशी को उतार सकती है।
  4. रायबरेली- रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां से राजमाता विजयाराजे सिंधिया तक को हार का मुंह देखना पड़ा था। माना जा रहा है कि बीजेपी यहां से कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार कर रही है, क्योंकि यहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। अगर प्रियंका चुनाव लड़ती हैं तो यहां से विधायक अदिति सिंह को उतारा जा सकता है। वरुण गांधी और नुपुर शर्मा के भी यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
  5. बलिया - वीरेंद्र सिंह मस्त यहां से सांसद हैं। बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। वह असमंजस की स्थिति में है।
  6. गाजीपुर - सपा ने गाजीपुर से अफजाल अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के लिए यहां अब तक ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि यहां से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे को टिकट मिल सकता है । 
  7. भदोही - टीएमसी ने भदोही सीट से ललितेश पति त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से बीजेपी के रमेश चंद बिंद सांसद हैं। बीजेपी यहां भी असमंजस की स्थिति में है।
  8. देवरिया - बीजेपी के रमापति राम त्रिपाठी वर्तमान सांसद हैं। उनका टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही है। यहां से बीजेपी किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है।
  9. मछलीशहर- बीजेपी की बीपी सरोज यहां से सांसद है। माना जा रहा है कि इस बार उनका टिकट कट सकता है।  बीजेपी हाल ही में बीएसपी से आईं संगीता आजाद को टिकट दे सकती है।
  10. कैसरगंज - यहां से ब्रज भूषण शरण सिंह सांसद हैं। बीजेपी पहलवानों के धरना प्रदर्शन के बाद प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति में है। 
  11. मैनपुरी- मैनपुरी सीट से बीजेपी अभी तक प्रत्याशी का नाम नहीं सोच पाई है। यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। यहां से डिंपल यादव सांसद हैं।
  12. फिरोजाबाद- बीजेपी के चंद्रसेन सिंह जादौन वर्तमान सांसद हैं। माना जा रहा है कि इस बार यहां नए चेहरे को मौका मिल सकता है। सपा ने यहां से राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को प्रत्याशी बनाया है।

सहयोगी दलों को 5 सीटें


बीजेपी ने सहयोगी दलों को 5 सीटें दी हैं। इसमें बागपत, चित्रकूट, बिजनौर, मिर्जापुर और घोसी सीटें शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय